जमशेदपुर में बिजली चोरी के खिलाफ एक्शन में विभाग!! 882 घरों में छापेमारी, 103 पर FIR, 12 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला…

खबर को शेयर करें
1000200196

Jamshedpur news: मशेदपुर में बिजली चोरी और बकाया बिलों की वसूली को लेकर बिजली विभाग एक्शन में आ गया है। जमशेदपुर एरिया बोर्ड की ओर से शुक्रवार को तीन जिलों जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला-खरसावां में एक साथ बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया गया।इस दौरान कुल 882 घरों में जांच की गई, जिसमें 103 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया। साथ ही विभाग ने 12 लाख 32 हजार 315 रुपये का जुर्माना भी वसूला।

यह अभियान जमशेदपुर एरिया बोर्ड के विद्युत महाप्रबंधक अजीत कुमार के निर्देश पर चलाया गया। जमशेदपुर सर्किल (जिसमें जमशेदपुर, मानगो, आदित्यपुर और घाटशिला शामिल हैं) में 398 घरों में छापेमारी हुई, जिसमें 50 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई और 9 लाख 37 हजार 557 रुपये की वसूली की गई।

वहीं चाईबासा सर्किल (जिसमें चाईबासा, चक्रधरपुर और सरायकेला शामिल हैं) में 484 घरों की जांच हुई। यहां 53 लोगों पर एफआईआर हुई और 2 लाख 94 हजार 758 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विद्युत महाप्रबंधक अजीत कुमार ने जानकारी दी कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया बिजली बिल जल्द से जल्द जमा कर दें ताकि किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

बिजली विभाग के इस सख्त अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है और अब बकाया बिल भरने वालों की संख्या में तेजी देखी जा रही है।