1000290117

लालू प्रसाद का बीजेपी पर हमला, बिहार बंद के दौरान गुंडई का लगाया आरोप…

खबर को शेयर करें
1000290117

Azad Reporter desk: बिहार में गुरुवार को एनडीए की ओर से बुलाए गए आधे दिन के बिहार बंद के दौरान बवाल मच गया। दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुलाए गए बंद के दौरान कई जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर महिलाओं, शिक्षिकाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों से अभद्रता और मारपीट के आरोप लगे।

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने इस पर बीजेपी और पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा क्या पीएम मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं को आदेश दिया है कि बिहार की माताओं, बहनों और बेटियों को गाली दो? लालू ने कहा कि बीजेपी के लोग सम्मानित शिक्षिकाओं और आम लोगों से गाली-गलौज और बदसलूकी कर रहे हैं जो बेहद शर्मनाक है।

गौरतलब है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान कई नाम कटने के विरोध में महागठबंधन ने वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी। इसी दौरान दरभंगा में एक सभा में पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी की गई जिस पर मंच पर मौजूद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने विरोध नहीं किया। इसी को लेकर बीजेपी ने बिहार बंद का आह्वान किया था।