Bihar: पटना को आज 1159 करोड़ की सौगात देंगे CM नीतीश, 17 योजनाओं का होगा शुभारंभ…

Azad Reporter desk: बिहार में चुनावी साल को देखते हुए विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना जिले को 1159 करोड़ 84 लाख रुपये की सौगात देंगे। इस मौके पर 17 योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ और लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी शामिल रहेंगे।
क्या-क्या हैं योजनाएं
इन योजनाओं में सड़क, पुल, पर्यटन विकास और बिजली से जुड़ी कई परियोजनाएं शामिल हैं। प्रमुख योजनाएं इस प्रकार हैं :
•19.77 करोड़ : पालीगंज में पुनपुन नदी पर RCC पुल और पहुंच पथ का निर्माण।
•14.99 करोड़ : उलार सूर्य मंदिर, पालीगंज में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास।
•41.48 करोड़ : सोहगी मोड़ को पटना-गया रोड से जोड़ने वाली 2-लेन सड़क।
•82.99 करोड़ : पुनपुन पिंडदान स्थल पर लक्ष्मण झूला केबल सस्पेंशन पुल।
•301.92 करोड़ : बख्तियारपुर में 400/220/132 केवी GIS ग्रिड उपकेंद्र और संचरण लाइन।
•256.06 करोड़ : बक्सर थर्मल पावर प्लांट-नौबतपुर डबल सर्किट संचरण लाइन।
•इसके अलावा बिजली से जुड़ी कई योजनाएं जैसे नए ग्रिड उपकेंद्रों का निर्माण, 33 केवी लाइनों का विस्तार और ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य शामिल है।
सरकार इन योजनाओं से पटना की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना चाहती है। सड़क, पुल, बिजली और पर्यटन से जुड़े इन प्रोजेक्ट्स से लोगों का जीवन आसान होगा। साथ ही चुनावी साल में यह कदम जनता के बीच सकारात्मक संदेश देने और विकास का भरोसा जताने के तौर पर देखा जा रहा है।

