धनबाद में कोयला भवन पर भूख हड़ताल, डिप्लोमा इंजीनियरों ने उठाई पदोन्नति व भर्ती की मांग…

Jharkhand: धनबाद कोयलानगर स्थित कोयला भवन मुख्यालय में बुधवार को अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स एवं अफसर एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों इंजीनियरों ने भूख हड़ताल किया।
राष्ट्रीय महासचिव आर.के. तिवारी ने बताया कि संगठन की लंबित मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि 1993 से पूर्व की वरिष्ठता बहाल करने, सेवा अवधि के अनुसार पदोन्नति लाभ देने, नियुक्ति और पदस्थापन में पारदर्शिता लाने तथा खदान, कार्यशाला व अन्य विभागों में रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने जैसी मांगें बार-बार उठाई गईं, लेकिन बीसीसीएल मुख्यालय में सीएमडी के साथ हुई बैठक में भी इन्हें अनसुना कर दिया गया।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन को उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।

