Delhi CM Oath Ceremony 1
|

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने ली शपथ, प्रधानमंत्री भी थे मौजूद…

खबर को शेयर करें

Azad reporter desk: दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह सस्पेंस खत्म हो गया है। बीती रात ही ये बताया गया की रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप मे निकरेगी। रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ली है, और इस तरह वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं।

रेखा गुप्ता के साथ-साथ प्रवेश वर्मा, पंकज सिंह, आशीष सूद, रवींद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा, और मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इसके अलावा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी समारोह में शामिल हुए।

बीजेपी ने सभी वर्गों को कैबिनेट में स्थान देकर एक समान प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। पंकज सिंह बिहार के रहने वाले राजपूत चेहरा हैं, जबकि रवींद्र इंद्रराज दलित चेहरा हैं। विभाग का बंटवारा जल्द ही किया जाएगा।रेखा गुप्ता के शपथग्रहण समारोह में एनडीए के नेताओं की एकजुटता दिखाई दी। यह समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था।रेखा गुप्ता के शपथग्रहण के बाद, दिल्ली के नए मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों की घोषणा की गई।

इनमें प्रवेश वर्मा, पंकज सिंह, आशीष सूद, रवींद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा, और मनजिंदर सिंह सिरसा शामिल हैं।इस अवसर पर रेखा गुप्ता ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और दिल्ली के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली के लोगों के लिए काम करेगी और उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।